
Birth Certificate Online 2025 हर नागरिक के लिए जन्म प्रमाण पत्र एक जरूरी डॉक्युमेंट है। इसका इस्तेमाल स्कूल एडमिशन से लेकर सरकारी नौकरियों में पहचान के तौर पर किया जाता है। अगर आपके परिवार में किसी बच्चे का जन्म हुआ है, तो उसके लिए जन्म पंजीकरण करवाना बहुत जरूरी है। अब आप यह पूरी प्रक्रिया घर बैठे, बहुत ही आसान तरीके से ऑनलाइन कर सकते हैं।
भारत के किसी भी राज्य में रहते हैं अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। आप मोबाइल या कंप्यूटर से अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में हम पूरी जानकारी बताएं हैं इसलिए इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें
check also:-
Birth Certificate Online 2025 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| लेख का नाम | Birth Certificate Online 2025 |
| प्रमाण पत्र का नाम | जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) |
| जारीकर्ता प्राधिकरण | संबंधित राज्य सरकार द्वारा जारी |
| कौन पात्र है? | भारत में पैदा होने वाला कोई भी नागरिक कर सकता है |
| ऑनलाइन आवेदन का विधि | ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों |
| अधिकारिक वेबसाइट | https://dc.crsorgi.gov.in/crs/home |
Birth Certificate Online 2025 जन्म प्रमाण पत्र क्या है?
| विशेषता | जानकारी |
|---|---|
| जन्म प्रमाण पत्र क्या है? | यह एक कानूनी दस्तावेज है, जो व्यक्ति की जन्म तिथि, स्थान और माता-पिता की जानकारी प्रमाणित करता है। पहचान प्रमाण के रूप में कार्य करता है। |
| क्यों जरूरी है | आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट के लिए आवश्यक स्कूल/कॉलेज एडमिशन के लिए अनिवार्य सरकारी योजनाओं/आरक्षण का लाभ लेने में जरूरी विवाह/संपत्ति/उत्तराधिकार/विदेश यात्रा, वीजा आवेदन में जरुरी दस्तावेज |
| कौन जारी करता है | संबंधित राज्य सरकार/नगरपालिका/नगर परिषद या ग्राम पंचायत द्वारा जारी किया जाता है। |
Birth Certificate Online 2025 जन्म प्रमाण पत्र आवेदन शुल्क विवरण
| आवेदन की स्थिति | शुल्क (₹ में) |
|---|---|
| जन्म के 21 दिनों के भीतर आवेदन | ₹0 (कोई शुल्क नहीं) |
| 21 दिनों के बाद आवेदन | ₹2 विलंब शुल्क |
| 30 दिनों के बाद आवेदन | ₹5 विलंब शुल्क |
| 1 वर्ष या अधिक बाद आवेदन | ₹10 विलंब शुल्क |
Birth Certificate Online 2025 जन्म प्रमाण पत्र के लिए तीन श्रेणियाँ
- पहली श्रेणी (0-21 दिन की आयु):
यदि बच्चे का जन्म सरकारी अस्पताल में होता है, तो जन्म प्रमाण पत्र वहीं जारी किया जाता है। घर पर जन्म होने पर ग्रामीण क्षेत्र में प्रखंड कार्यालय और शहरी क्षेत्र में नगर पालिका जन्म प्रमाण पत्र जारी करती है। माता-पिता का आधार कार्ड और कुछ गवाहों की जानकारी देकर आप निशुल्क प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद भी अंतिम सत्यापन ग्राम पंचायत या आंगनवाड़ी से कराना जरूरी है। - दूसरी श्रेणी (21-30 दिन की आयु):
इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए सरकारी अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र मिलता है, जबकि घर में जन्म होने पर प्रखंड कार्यालय या नगर पालिका में आवेदन करना पड़ता है। 2 रुपये विलंब शुल्क लेकर प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। माता-पिता का आधार कार्ड और गवाहों के नाम देना जरूरी है। - तीसरी श्रेणी (30 दिन से अधिक आयु):
जिन बच्चों को लापरवाही या अन्य कारणों से जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया, उनके लिए प्रक्रिया थोड़ी कठिन है। बिहार में ऐसे बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन संभव नहीं है इसके लिए ऑफलाइन ही प्रखंड कार्यालय या नगर पालिका में आवेदन करना पड़ता है।
| दस्तावेज़ का प्रकार | विवरण/उदाहरण |
|---|---|
| बच्चे के जन्म का प्रमाण | अस्पताल द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र या डिस्चार्ज स्लिप |
| माता-पिता का पहचान पत्र | आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट |
| निवास प्रमाण पत्र | बिजली बिल, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक |
| शादी का प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) | माता-पिता के विवाह का प्रमाण |
| अभिभावक का शपथ पत्र | अस्पताल से प्रमाण पत्र न मिलने पर |
1 वर्ष से अधिक उम्र के लिए अतिरिक्त दस्तावेज़:
| अतिरिक्त दस्तावेज़ | विवरण |
|---|---|
| सत्यापन पत्र (ग्राम पंचायत/नगर निगम/तहसील) | प्रशासनिक कार्यालय से जारी |
| स्कूल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) | लागू होने पर उपलब्ध |
| अस्पताल/डॉक्टर का प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो) | अस्पताल या डॉक्टर से जारी |
| कोर्ट या SDM से सत्यापित हलफनामा | अदालत या SDM द्वारा प्रमाणित |
महत्वपूर्ण बातें:
- सभी दस्तावेज़ों की स्कैन कॉपी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी।
- आवेदन के समय बच्चे का नाम अनिवार्य नहीं है, बाद में जोड़ सकते हैं।
- देर से आवेदन करने पर अतिरिक्त दस्तावेज और शुल्क लग सकता है।
Birth Certificate Online 2025 जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले सीआरएस (CRS) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ https://crsorgi.gov.in

- साइट पर “General Public Signup” ऑप्शन चुनें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद “Birth Registration” के ऑप्शन पर क्लिक करके बच्चे की सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
- पूरा फॉर्म भरने के बाद आपको एक रिसीविंग प्राप्त होगी, जिसमें रजिस्ट्रार की सारी जानकारी दर्ज होगी।
- इस हार्ड कॉपी (प्रिंटआउट) और जरूरी दस्तावेजों को अपने रजिस्ट्रार कार्यालय में जमा करें।
- सत्यापन के बाद आपको डिजिटली जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।
| हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित सभी जानकारी पूरी तरह सत्य और सटीक है, यह हमारी खुद की रिसर्च पर आधारित होती है। हम किसी भी प्रकार की भ्रामक, कॉपी या नक़ल की गई सामग्री को साझा नहीं करते हैं। हमारा लक्ष्य हमेशा अपने पाठकों तक भरोसेमंद और अपडेटेड जानकारी पहुँचाना है। हम Google की सभी नीतियों और कंटेंट गाइडलाइन्स का पूरी तरह पालन करते हैं, और समय-समय पर वेबसाइट पर मौजूद सामग्री को नए नियमों व अपडेट्स के आधार पर अप-टू-डेट करते रहते हैं। यदि आपको किसी भी लेख में कोई गलती या सुधार की आवश्यकता लगे, तो बेझिझक हमें सूचित करें। |
महत्वपूर्ण लिंक
| Birth Certificate Online | Apply Now |
| Birth Certificate Form | Download |
| Official Website | Visit Here |
| Sarkari Yojana | Click Here |
निष्कर्ष:
उम्मीद करते है की आपको Birth Certificate Online 2025 के बारे में अच्छे से सभी जानकारी मिल गयी होगी अगर यह आर्टिकल आपको उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और फैमली में जरुर शेयर करें ताकि इस प्रक्रिया के बारे में जान सकें अगर आपलोगों का कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में जरुर पूछ सकते हैं हमारी टीम आपके सवालो का जवाब जल्द से जल्द देने का कोशिश करेगी लेख को अंत तक पढने के लिए धन्यवाद
FAQs:-
Q1. क्या घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बनवाना संभव है?
उत्तर –हाँ, अब आप अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए CRS वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन और सही दस्तावेज अपलोड करना जरूरी है।
Q2. बच्चे का नाम बाद में जोड़ सकते हैं या बनवाते समय ही देना होगा?
उत्तर-जन्म प्रमाण पत्र बनवाते समय बच्चे का नाम अनिवार्य नहीं है। आप बाद में भी बच्चे का नाम जुड़वा सकते हैं, इसके लिए संबंधित कार्यालय में आवेदन करना होगा।
Q3. अगर अस्पताल से जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिला तो क्या करें?
उत्तर-अगर अस्पताल से जन्म प्रमाण पत्र या डिस्चार्ज स्लिप नहीं मिली है, तो माता-पिता को शपथ पत्र और अन्य दस्तावेजों के साथ आवेदन करना होगा। ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायत या नगरपालिका से सत्यापन कराना पड़ता है।







Leave a Comment