Responsive Search Bar

Scholarship

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: 1st, 2nd, 3rd Division के लिए ऑनलाइन आवेदन, योग्यता व जरूरी दस्तावेज पूरी जानकारी

Updated: 25-05-2026, 06.27 AM

Follow us:

जैसा कि आप सभी जानते हैं, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके बाद अब ऐसे सभी छात्र-छात्राएं, जिन्होंने 12वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है, वे विभिन्न राज्य और केंद्र सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।

हालांकि, कई ऐसे विद्यार्थी भी होते हैं जो इन योजनाओं के लिए पात्र नहीं होते, लेकिन उन्हें इसकी सही जानकारी नहीं होती। इसी वजह से वे आवेदन करते समय गलती कर बैठते हैं या लाभ से वंचित रह जाते हैं।

अगर आप भी Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 के तहत मिलने वाली योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। यहां आपको कौन-कौन सी स्कॉलरशिप मिलती है, पात्रता क्या है, आवेदन कैसे करना है और किन छात्रों को लाभ मिलेगा, इसकी पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है।

Bihar Inter Pass Scholarship 2026 Overview

विवरण जानकारी
योजना का नामBihar Inter Pass Scholarship 2026
लेख का प्रकारScholarship Information
किसके लिएबिहार बोर्ड से इंटर पास छात्र-छात्राएं
लाभार्थी12वीं पास लड़के और लड़कियां
लाभ का उद्देश्यउच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आवेदन शुरू होने की तिथि 25 मई 2026
परीक्षा बोर्डBihar School Examination Board (BSEB)
पात्रताबिहार बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक
आवेदन माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://medhasoft.bihar.gov.in/

Check Also:-

Azim Premji Scholarship 2025–26: How to Check Online Payment Status and View Your Application Status

PSSSB Punjab Jail Warder & Matron Recruitment 2026: 532 पदों पर बंपर भर्ती, अभी करें ऑनलाइन आवेदन

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: योजना अनुसार मिलने वाले लाभ

बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 पास करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से कई तरह की छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य योग्य विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि हर योजना सभी छात्रों के लिए नहीं होती। अलग-अलग योजनाओं के लिए अलग पात्रता, वर्ग, अंक और लाभ की शर्तें तय की गई हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-सी योजना किसके लिए है और उसमें कितना लाभ मिलता है

योजना का नाममिलने वाला लाभपात्रता
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (बालिका प्रोत्साहन योजना)इंटर पास छात्राओं को ₹25,000/- प्रोत्साहन राशि दी जाती है।इस योजना का लाभ केवल लड़कियों को मिलता है।
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजनाकोर्स के अनुसार अलग-अलग छात्रवृत्ति राशि दी जाती है।इसका लाभ लड़के और लड़कियां दोनों ले सकते हैं। यह योजना मुख्य रूप से SC, ST, BC और EBC वर्ग के विद्यार्थियों के लिए है।
मुख्यमंत्री मेधावृति योजनाप्रथम श्रेणी से पास छात्राओं को ₹15,000/- और द्वितीय श्रेणी से पास छात्राओं को ₹10,000/- दिए जाते हैं।यह लाभ केवल SC और ST वर्ग की छात्राओं को मिलता है।
CSS (Central Sector Scheme)UG विद्यार्थियों को ₹12,000 प्रति वर्षPG विद्यार्थियों को ₹20,000 प्रति वर्ष, और Engineering/Medical जैसे professional courses में ₹20,000 प्रति वर्ष मिलता है।12वीं में अच्छे अंकों से पास हुए मेधावी छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यह लाभ सीमित सीट/प्रतिशत के अनुसार मिलता है।
NSP (National Scholarship Portal)विभिन्न केंद्रीय और राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप योजनाओं का लाभ मिलता है।बिहार बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम होता है, केवल वही आवेदन/लाभ के लिए पात्र होते हैं।
Bihar Labour Card Scholarship80% या उससे अधिक अंक पर ₹25,000/-70% से 79.99% तक ₹15,000/-, और 50% से 69.99% तक ₹10,000/- दिए जाते हैं।यह लाभ केवल लेबर कार्ड धारक के बच्चों को दिया जाता है।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बिहार सरकार इंटर पास छात्राओं को ₹25,000/- की प्रोत्साहन राशि देती है। यह योजना बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाई जाती है।

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को उनके कोर्स और श्रेणी के अनुसार छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना का लाभ SC, ST, BC और EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं को मिलता है।

मुख्यमंत्री मेधावृति योजना में SC/ST वर्ग की प्रथम और द्वितीय श्रेणी से पास छात्राओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें प्रथम श्रेणी पर ₹15,000/- और द्वितीय श्रेणी पर ₹10,000/- दिए जाते हैं।

CSS (Central Sector Scheme) एक केंद्रीय योजना है, जिसके तहत मेडिट के आधार पर योग्य छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता मिलती है। यह राशि कोर्स के अनुसार अलग-अलग होती है।

NSP Scholarship के जरिए कई तरह की छात्रवृत्तियां एक ही पोर्टल से मिलती हैं। हालांकि, इसके लिए बिहार बोर्ड की सूची में नाम होना जरूरी होता है।

Bihar Labour Card Scholarship में छात्र के 12वीं के अंकों के आधार पर लाभ तय होता है। जितने अधिक अंक होंगे, उतनी अधिक राशि मिलेगी।

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: पात्रता मानदंड

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 का लाभ पाने के लिए कुछ खास पात्रता शर्तें तय की गई हैं। केवल वही छात्राएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं जो इन सभी शर्तों को पूरा करती हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बिहार की योग्य और मेधावी छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता देना है।

  • आवेदक बिहार राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • लाभ केवल छात्राओं को दिया जाता है।
  • छात्रा ने वर्ष 2025 में बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट परीक्षा पास की हो।
  • छात्रा का नाम बिहार बोर्ड द्वारा जारी पात्र सूची में शामिल होना चाहिए।
  • फर्स्ट, सेकेंड या थर्ड डिवीजन से पास करने वाली छात्राएं इस योजना के लिए पात्र हो सकती हैं।
  • कुछ योजनाओं में केवल अविवाहित छात्राओं को ही लाभ दिया जाता है।

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: आवश्यक दस्तावेज

इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है। आवेदन करने से पहले सभी कागजात तैयार रखना जरूरी है ताकि फॉर्म भरते समय कोई दिक्कत न हो।

  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र / इंटर मार्कशीट
  • बैंक खाता पासबुक
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026: आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://medhasoft.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  • होम पेज पर Important Links सेक्शन में जाएं।
  • वहां दिए गए “Students Click Here To Apply” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर सभी शर्तों (Terms & Conditions) को पढ़कर स्वीकार करें।
  • इसके बाद Continue बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Student Registration Form खुलेगा।
  • इसमें मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करें।
  • सबमिट करने के बाद आपको Login ID और Password मिल जाएंगे।
  • अब इन लॉगिन डिटेल्स की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद Application Form खुलेगा।
  • इसमें मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब जरूरी दस्तावेज (मार्कशीट, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि) स्कैन करके अपलोड करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • अंत में Application Slip डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण लिंक

Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026Apply Now
Official Website Visit Here
Join WhatsAppClick Here
Join Telegram Click Here

निष्कर्ष:-

इस आर्टिकल में हमने आपको Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी सरल और साफ भाषा में बताई है, ताकि आप पात्रता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, और अलग-अलग योजनाओं के लाभ को आसानी से समझ सकें।

अगर आप बिहार बोर्ड से इंटर पास हैं और Medhasoft, PMS या NSP के जरिए मिलने वाली छात्रवृत्ति का लाभ लेना चाहते हैं, तो आधिकारिक पोर्टल पर समय रहते आवेदन जरूर करें और फॉर्म भरते समय सभी विवरण सही-सही दर्ज करें।हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share करें

FAQs:-

Q1. Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 क्या है?
उत्तर: यह बिहार बोर्ड से इंटर पास करने वाली छात्राओं के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन योजना है, जिसके तहत योग्य विद्यार्थियों को अलग-अलग योजनाओं के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है। Medhasoft portal पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मुख्यमंत्री मेधावृति योजना जैसी schemes दिखाई देती हैं।

Q2. इस scholarship का लाभ किन छात्रों को मिलता है?
उत्तर: इस योजना का लाभ मुख्य रूप से बिहार राज्य की मूल निवासी छात्राओं को दिया जाता है, और कुछ योजनाओं में SC/ST/BC/EBC वर्ग के विद्यार्थी या विशेष category वाले छात्र भी शामिल होते हैं।

Q3. क्या इसमें लड़के भी आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: कुछ योजनाओं में हाँ, जैसे Post Matric Scholarship या Central Sector Scheme में eligible लड़के-लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना और मुख्यमंत्री मेधावृति योजना का लाभ केवल छात्राओं को मिलता है।

Q4. Bihar Board 12th Pass Scholarship 2026 के लिए minimum qualification क्या है?
उत्तर: आवेदक का Bihar Board से 12वीं पास होना जरूरी है, और कई schemes में first, second या third division के आधार पर पात्रता तय की जाती है। कुछ योजनाओं में only merit-based selection होता है।

Q5. इस scholarship के लिए कौन-कौन से documents चाहिए?
उत्तर: आवेदन के लिए आमतौर पर आधार कार्ड, इंटर मार्कशीट, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत होती है। यदि लागू हो तो दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी मांगा जा सकता है।

Related post below



For more job updates, please join our WhatsApp and Telegram channels. We update new jobs daily. Also, please share this post with your relatives and friends to help them try for this job. Sharing is caring.

Related Job Posts

BK SINGH

Bk Singh एक समर्पित ब्लॉगर हैं, जो नौकरियों, शिक्षा, स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी अपने पाठकों तक पहुंचाने के लिए बेहद उत्सुक हैं। उनका मकसद यह है कि हर युवा और विद्यार्थी सही जानकारी हासिल कर सके, ताकि वे अपने लक्ष्यों को पूरा कर सकें और अपने जीवन को और बेहतर बना सकें Bk Singh हमेशा कोशिश करते हैं कि उनके लेख पढ़कर आपके सपनों की राह आसान हो जाए और आप सही निर्णय ले सकें। उनका मानना है कि सच्ची जानकारी ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Leave a Comment

bkupdate.in

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

Follow Us

Subscribe For New Job Updates

Privacy Policy | Terms & Conditions | Contact Us | About Us | Disclaimer