Responsive Search Bar

Admission

Bihar DElEd Spot Admission 2026: खाली सीटों पर शुरू हुआ नामांकन, देखें आवेदन तिथि, मेरिट लिस्ट और एडमिशन शेड्यूल की पूरी जानकारी

Updated: 14-03-2026, 06.01 AM

Follow us:

Bihar DElEd Spot Admission 2026

Bihar DElEd Spot Admission 2026 के लिए अब छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। यदि आपने बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 में भाग लिया था लेकिन किसी भी कॉलेज में सीट नहीं मिल पाई, तो अब आपका इंतजार खत्म हुआ है। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने शैक्षणिक सत्र 2025–27 के लिए निजी संस्थानों में बची हुई सीटों पर स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है, जिसके लिए छात्र 14 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जो अभ्यर्थी D.El.Ed के लिए प्रवेश लेना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अंतिम और सुनहरा अवसर है। इस स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया के तहत आप बिना देरी किए आवेदन कर सकते हैं और बचे हुए कॉलेजों में नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आवेदकों को आवश्यक पात्रतादस्तावेज़ की सूची और आवेदन शुल्क से जुड़ी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़नी चाहिए ताकि आवेदन प्रक्रिया में कोई गलती न हो।

इस आर्टिकल में हमने आपको Bihar DElEd Spot Admission 2026 से जुड़ी हर जानकारी विस्तार से बताई है – जैसे कैसे आवेदन करें, किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, पात्रता क्या है, और आवेदन शुल्क कितना होगा। इसलिए यदि आप बिहार डीएलएड में दाखिला लेने की सोच रहे हैं, तो इस मौके को बिल्कुल न चूकें और समय से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।

Bihar DElEd Spot Admission 2026

विवरण जानकारी
लेख का नामBihar DElEd Spot Admission 2026
लेख का प्रकारAdmission Update
कोर्स का नामDiploma in Elementary Education (D.El.Ed)
शैक्षणिक सत्र2025–27
स्पॉट एडमिशन की स्थितिशुरू (खाली सीटों पर नामांकन जारी)
आवेदन शुरू होने की तिथि14 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 मार्च 2026
आवेदन प्रक्रियापूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से
कौन आवेदन कर सकता हैवे उम्मीदवार जिन्होंने DElEd प्रवेश परीक्षा 2025 दी है और सीट नहीं मिली
प्रवेश का आधारमेरिट लिस्ट और उपलब्ध सीटों के अनुसार
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.bsebdeled.com

Check Also:-

Bihar CM Pratigya Internship Yojana 2026: 39 कंपनियों में 10,000+ Paid Internship, युवाओं के लिए एक सुनहरा करियर मौका

Punjab Police Constable Recruitment 2026 Released: 3,298 Post Golden Job Openings for 10+2 Pass Candidates Apply Online

Indian Navy Agniveer SSR & MR, SSR(Medical) Recruitment 2026 Great Opportunity! Apply Online for 01/2027 & 02/2027 Batch, Eligibility, Age Limit & INET Exam Details

Bihar DElEd Spot Admission 2026 Important Date

इवेंटमहत्वपूर्ण तिथियाँ
आधिकारिक विज्ञापन जारी होने की तिथि10 मार्च 2026
सिक्योरिटी फ़ीस जमा करने की अंतिम तिथि12 मार्च 2026
खाली सीटों की सूची पोर्टल पर जारी14 मार्च 2026
Bihar DElEd Spot Admission 2026 शुरू होने की तिथि14 मार्च 2026
स्पॉट एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि15 मार्च 2026
प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि16 मार्च 2026
आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि16 मार्च 2026
फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि17 मार्च 2026
स्पॉट एडमिशन की तिथि18 मार्च से 20 मार्च 2026 तक
वेटिंग लिस्ट के माध्यम से एडमिशन की तिथि23 मार्च से 24 मार्च 2026 तक
पोर्टल अपडेट की अंतिम तिथि25 मार्च 2026

Bihar DElEd Spot Admission 2026 Eligibility Criteria

यदि आप Bihar DElEd Spot Admission 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दी गई सभी पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य है:

  • उम्मीदवार ने D.El.Ed. Joint Entrance Exam 2025 पास किया हो।
    अर्थात् वह अभ्यर्थी जिसने बिहार डीएलएड की प्रवेश परीक्षा 2025 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है, वही इस स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया में शामिल होने के योग्य होगा।
  • CAF (Common Application Form) भरा हो और शुल्क का भुगतान किया गया हो, लेकिन नामांकन न हुआ हो।
    यानी आपने पिछले चरणों में आवेदन शुल्क जमा किया हो, पर किसी कारण से सीट अलॉटमेंट या नामांकन नहीं हुआ।
  • उम्मीदवार को पहले तीन चरणों में सीट मिली हो, लेकिन नामांकन न कराया हो या शुल्क न जमा करने के कारण प्रवेश रद्द हुआ हो।
    ऐसे छात्र भी इस स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
  • उम्मीदवार वर्तमान में किसी अन्य संस्थान में नामांकित न हो।
    यदि आप पहले से किसी संस्थान या कोर्स में नामांकित हैं, तो आप इस एडमिशन प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे।

Bihar DElEd Spot Admission 2026 Application Fee

श्रेणी आवेदन शुल्क
सभी श्रेणियाँ (General / OBC / EWS / SC / ST)कोई नया शुल्क नहीं (No New Fee)
फीस की स्थितिपहले से भुगतान किया गया CAF शुल्क मान्य रहेगा
भुगतान का तरीकाइस चरण में नया भुगतान आवश्यक नहीं
महत्वपूर्ण सूचनाजिन उम्मीदवारों ने पहले CAF शुल्क जमा किया था, वे सीधे स्पॉट एडमिशन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

Bihar DElEd Spot Admission 2026 Required Document

यदि आप Bihar DElEd Spot Admission 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको आवेदन के समय नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेज़ों को तैयार रखना होगा ताकि प्रक्रिया के दौरान किसी भी गलती या समस्या से बचा जा सके –

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • CAF की कॉपी और D.El.Ed Entrance Exam 2025 स्कोर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

How to Check & Download Bihar DElEd Spot Admission CAF 2026

यदि आप Bihar DElEd Spot Admission 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं और अपना CAF (Common Application Form) डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Step 1: सबसे पहले Bihar DElEd की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं  https://biharboardonline.bihar.gov.in
  • Step 2: होमपेज पर आपको “Candidate Login” या “Student Login” का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • Step 3: अब अपनी Login Details (User ID और Password) दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करें।
  • Step 4: लॉगिन करने के बाद आपके सामने Dashboard खुल जाएगा।
  • Step 5: यहां आप को “Download CAF” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • Step 6: अब आपका CAF फ़ॉर्म स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।

👉 टिप: डाउनलोड किया गया CAF फ़ॉर्म स्पॉट एडमिशन के समय अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। यह आपके आवेदन की आधिकारिक प्रति के रूप में काम करेगा।

How to Apply for Bihar DElEd Spot Admission 2026

वे सभी छात्र जो Bihar DElEd Spot Admission 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें नीचे बताए गए सरल स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पूरा करना होगा:

  • Step 1: आवेदन से पहले अपना CAF (Common Application Form) और सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें।
  • Step 2: अब उन संस्थानों की सूची चेक करें, जिनमें स्पॉट एडमिशन के लिए सीटें खाली हैं।
  • Step 3: जिस संस्थान में आप एडमिशन लेना चाहते हैं, वहां व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हों।
  • Step 4: संस्थान में जाकर सभी दस्तावेज़ों की जांच (Document Verification) कराएं।
  • Step 5: दस्तावेज़ सत्यापन के बाद नामांकन फॉर्म भरें और यदि आवश्यक हो तो तय फीस जमा करें
  • Step 6: अंत में, आपको प्रवेश की रसीद या कन्फर्मेशन स्लिप प्राप्त होगी इसे सुरक्षित रख लें।

👉 महत्वपूर्ण बात:
सभी उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि वे पहले से किसी अन्य संस्थान में नामांकित न हों। एक ही सेशन में डबल एडमिशन की अनुमति नहीं है।

महत्वपूर्ण लिंक

Check Merit List Click Here
Official Website Click Here
Private Institutes Cutoff Click Here
ऑफिशियल नोटिफिकेशन – Link 1 Click Here
ऑफिशियल नोटिफिकेशन – Link 2 Click Here
ऑफिशियल नोटिफिकेशन – Link 3 Click Here

निष्कर्ष:-

इस लेख में हमने आपको Bihar DElEd Spot Admission 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, दस्तावेज़, फीस, महत्वपूर्ण तिथियाँ और अधिकृत लिंक विस्तार से बताई है। अब जिन उम्मीदवारों को अभी तक सीट नहीं मिली थी, उनके लिए यह अंतिम और सुनहरा अवसर है कि वे स्पॉट एडमिशन लेकर डीएलएड कोर्स में अपनी जगह सुनिश्चित करें।

हम उम्मीद करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए मददगार और स्पष्ट रही होगी। यदि आपको यह पोस्ट उपयोगी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों, व्हाट्सएप ग्रुप्स या सोशल मीडिया पर ज़रूर शेयर करें ताकि दूसरे छात्र भी इसका लाभ उठा सकें।अगर आपके मन में कोई प्रश्न या सुझाव हो, तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बेहिचक लिख सकते हैं हम जल्द ही उसका उत्तर देंगे।

FAQs:-

Q1. Bihar DElEd Spot Admission 2026 क्या है?
उत्तर: Bihar DElEd Spot Admission 2026, बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) द्वारा आयोजित एक विशेष प्रवेश प्रक्रिया है, जिसमें शैक्षणिक सत्र 2025–27 के लिए बची हुई खाली सीटों पर दाखिला दिया जाता है। जिन छात्रों को पिछले राउंड में सीट नहीं मिली थी, वे इस स्पॉट एडमिशन के माध्यम से नामांकन करा सकते हैं।

Q2. Bihar DElEd Spot Admission 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: वे सभी उम्मीदवार जो Bihar DElEd Entrance Exam 2025 पास कर चुके हैं, CAF फॉर्म और फीस जमा कर चुके हैं, लेकिन सीट अलॉट नहीं हुई या नामांकन रद्द हो गया था — वे इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। शर्त यह है कि वे किसी अन्य संस्थान में वर्तमान में नामांकित न हों।

Q3. Bihar DElEd Spot Admission 2026 में आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: इस बार स्पॉट एडमिशन के लिए कोई नया आवेदन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने पहले CAF शुल्क जमा किया है, उन्हें अब दोबारा फीस नहीं देनी होगी।

Q4. Bihar DElEd Spot Admission 2026 की प्रक्रिया कब तक चलेगी?
उत्तर: स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया 14 मार्च 2026 से शुरू होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगी। वहीं, वेटिंग लिस्ट से एडमिशन की प्रक्रिया 23 से 24 मार्च 2026 तक पूरी की जाएगी।

Q5. Bihar DElEd Spot Admission 2026 की मेरिट लिस्ट कैसे देखें?
उत्तर: उम्मीदवार Bihar DElEd की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाकर Login करें और “Merit List” या “Download Rank List” पर क्लिक करके अपनी मेरिट स्थिति देख सकते हैं।

Related post below



For more job updates, please join our WhatsApp and Telegram channels. We update new jobs daily. Also, please share this post with your relatives and friends to help them try for this job. Sharing is caring.

Related Job Posts

BK SINGH

Bk Singh एक समर्पित ब्लॉगर हैं, जो नौकरियों, शिक्षा, स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी अपने पाठकों तक पहुंचाने के लिए बेहद उत्सुक हैं। उनका मकसद यह है कि हर युवा और विद्यार्थी सही जानकारी हासिल कर सके, ताकि वे अपने लक्ष्यों को पूरा कर सकें और अपने जीवन को और बेहतर बना सकें Bk Singh हमेशा कोशिश करते हैं कि उनके लेख पढ़कर आपके सपनों की राह आसान हो जाए और आप सही निर्णय ले सकें। उनका मानना है कि सच्ची जानकारी ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

One response to “Bihar DElEd Spot Admission 2026: खाली सीटों पर शुरू हुआ नामांकन, देखें आवेदन तिथि, मेरिट लिस्ट और एडमिशन शेड्यूल की पूरी जानकारी”

Leave a Comment

bkupdate.in

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

Follow Us

Subscribe For New Job Updates

Privacy Policy | Terms & Conditions | Contact Us | About Us | Disclaimer