Responsive Search Bar

Latest Job

Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026: पंजाबी युवाओं के लिए 1000 पदों पर भर्ती, ₹25,000 प्रति माह सैलरी

Updated: 27-01-2026, 04.13 PM

Follow us:

Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026

Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026 की भर्ती का नोटिफिकेशन Guru Ravidas Ayurved University Punjab (GRAU) द्वारा जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 1000 योगा ट्रेनर पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Punjab Yoga Trainer Vacancy 2026 Notification 23 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी, जबकि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इस वैकेंसी के लिए वे उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने 12वीं के बाद 1 वर्ष का डिप्लोमा इन योगा कोर्स पूरा किया है। यह युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो योग और स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

इस आर्टिकल में हम Punjab Yoga Trainer Bharti 2026 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- महत्वपूर्ण तिथियाँ, पात्रता मानदंड, पदों का विवरण, चयन प्रक्रिया, वेतन, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाएंगे ताकि आप बिना किसी परेशानी के आवेदन कर सकें।

Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026 Overview

विवरण जानकारी
संस्थान का नामगुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय, पंजाब (GRAU)
पद का नामयोगा ट्रेनर (Yoga Trainer)
कुल पदों की संख्या1000 पद
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि23 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि4 फरवरी 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
नौकरी का स्थानपंजाब
शैक्षणिक योग्यता12वीं पास एवं 1 वर्ष का योगा डिप्लोमा कोर्स
वेतनलगभग ₹25,000 प्रति माह
आधिकारिक वेबसाइटgraupunjab.org

Check Also:-

KVS Special Educator Vacancy 2026-27: 987 पदों पर भर्ती शुरू, योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी

HSSC Haryana Police Constable Vacancy 2026: 5500 पदों पर Big भर्ती, योग्यता, ऑनलाइन आवेदन व अंतिम तिथि की पूरी जानकारी

Air Force Agniveervayu Vacancy 2026: 12वीं पास के लिए वायु सेना में Big भर्ती का सुनहरा मौका आज से आवेदन शुरू

Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026 Important Date

इवेंट तिथि
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि23 जनवरी 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि23 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि4 फरवरी 2026 शाम 5:00 बजे तक
इंटरव्यू की तिथिईमेल के माध्यम से बाद में सूचित की जाएगी

Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026 Age Limit

Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा को लेकर नोटिफिकेशन में कोई फिक्स न्यूनतम या अधिकतम आयु नहीं दी गई है, आयु संबंधी सभी नियम विश्वविद्यालय/सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होंगे।

Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026 Vacancy Details

  • इस भर्ती के तहत Trainer (Yoga) के लिए कुल 1000 पदों पर भर्ती की जाएगी।
  • सभी पद CM Di Yogshala प्रोजेक्ट के अंतर्गत रखे गए हैं और कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगे।
  • सभी 1000 पोस्ट का नाम एक ही है Trainer (Yoga), यानी इसमें अलग-अलग पोस्ट नाम या अलग-अलग लेवल की वैकेंसी नहीं दी गई है।
  • आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, पदों की संख्या प्रोजेक्ट की आवश्यकता के अनुसार बढ़ाई या घटाई भी जा सकती है

Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026 Application Fee

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य (General)₹0 (कोई शुल्क नहीं) 
ओबीसी (OBC)₹0
एससी / एसटी (SC/ST)₹0
ईडब्ल्यूएस (EWS)₹0
पीडब्ल्यूडी / अन्य सभी₹0 (सभी के लिए फ्री आवेदन) 

Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026 Education Qualification

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी / 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
  • साथ ही उसके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 1 वर्ष का रेगुलर डिप्लोमा इन योगा होना अनिवार्य है।
  • पब्लिक योगा प्रोग्राम्स या किसी प्रतिष्ठित संस्था में योगा सिखाने का अनुभव वांछनीय माना गया है, यानी जिनके पास अनुभव होगा उन्हें प्राथमिकता मिल सकती है, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है।
  • अगर उम्मीदवार के पास योगा साइंस, वेलनेस या संबंधित क्षेत्र में Higher Qualification है, तो यह उनके लिए added advantage माने जाएंगे।

Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026 Salary Details

पद का नामTrainer (Yoga) 
मासिक सैलरी / मानदेय₹25,000/- प्रति माह (फिक्स कॉन्ट्रैक्ट सैलरी) 
जॉब टाइपContract Basis (नियमित सरकारी नौकरी नहीं) 
कॉन्ट्रैक्ट अवधिप्रारंभिक नियुक्ति 1 वर्ष के लिए, प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाई जा सकती है 
प्रोजेक्ट का नामCM Di Yogshala (Punjab Government Public Health & Wellness Initiative) 

Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026 Selection Process

Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, यानी कोई लिखित परीक्षा नहीं रखी गई है।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों के फॉर्म की Application Scrutiny (पात्रता की जांच) की जाएगी, जिसमें क्वालिफिकेशन, डॉक्यूमेंट और मानदंड देखे जाएंगे।
  • जिन उम्मीदवारों का फॉर्म सही पाया जाएगा, उन्हें इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और जानकारी ईमेल के माध्यम से दी जाएगी
  • इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज जैसे 10+2 मार्कशीट, योगा डिप्लोमा, अनुभव प्रमाण पत्र, category certificate आदि साथ लेकर आने होंगे
  • अंतिम चयन सिर्फ इंटरव्यू में प्रदर्शन और पात्रता के आधार पर किया जाएगा, कोई लिखित परीक्षा या टाइपिंग टेस्ट नहीं होगा।

How to Apply Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026

Punjab Yoga Trainer Bharti 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत आसान है, उम्मीदवार ईमेल या डाक (Post) दोनों में से किसी भी एक तरीके से फॉर्म भेज सकते हैं।

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक प्रोफॉर्मा में आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा, जो Guru Ravidas Ayurved University, Punjab की वेबसाइट या नोटिफिकेशन लिंक पर उपलब्ध है।
  • फॉर्म को साफ़-साफ़ BLOCK LETTERS में भरें और सभी डिटेल्स जैसे नाम, पता, क्वालिफिकेशन, अनुभव आदि सही-सही दर्ज करें।
  • अब फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की self-attested कॉपी संलग्न करें, जैसे – 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, योगा डिप्लोमा सर्टिफिकेट, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो), कैटेगरी सर्टिफिकेट, आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो।

Mode 1 – Email के जरिए आवेदन

  • भरा हुआ फॉर्म और सभी दस्तावेजों को स्कैन करके एक ही PDF फाइल में तैयार करें।
  • इस PDF को निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ईमेल के माध्यम से भेजें इस पते पर: graurecruitment@gmail.com
  • ईमेल की Subject Line में स्पष्ट रूप से लिखें – “Application for the post of Trainer (Yoga)” ताकि आपका मेल सही कैटेगरी में चला जाए।

Mode 2 – डाक (Speed Post / Registered Post) से आवेदन

  • आवेदन फॉर्म प्रिंट कर के भरें, साथ में सभी self-attested दस्तावेज़ संलग्न करें।
  • पूरे सेट को एक लिफाफे में रखकर निम्न पते पर भेजें:
    Registrar, Guru Ravidas Ayurved University Punjab,
    VPO Kharkan, Una Road, Hoshiarpur – 146110
  • लिफाफे पर ऊपर स्पष्ट शब्दों में “Application for the post of Trainer (Yoga)” लिखना न भूलें।

महत्वपूर्ण लिंक

Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026Download Form
Official Notification Download
Official Website Visit Here
Latest Job Click Here
Join WhatsAppClick Here
Join Telegram Click Here

FAQs:-

Q1. Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर: इस भर्ती में कुल 1000 Trainer (Yoga) पद निकाले गए हैं, जो CM Di Yogshala प्रोजेक्ट के तहत कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भरे जाएंगे।

Q2. Punjab Yoga Trainer Bharti 2026 के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (12वीं पास) और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से कम से कम 1 वर्ष का Regular Diploma in Yoga होना अनिवार्य है, जबकि पब्लिक योगा प्रोग्राम्स में अनुभव वांछनीय (desirable) रखा गया है।

Q3. Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करना होगा?
उत्तर: उम्मीदवारों को prescribed प्रोफॉर्मा में आवेदन फॉर्म भरकर किसी एक माध्यम से आवेदन करना होगा – (1) Email या (2) Speed Post/Registered Post, यानी Online Portal नहीं है; फॉर्म को भरकर graurecruitment@gmail.com पर ईमेल या Registrar, Guru Ravidas Ayurved University Punjab, VPO Kharkan, Una Road, Hoshiarpur – 146110 पते पर भेजना होगा।

Q4. Punjab Yoga Trainer Bharti 2026 में चयन प्रक्रिया क्या होगी?
उत्तर: इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन Application Scrutiny + Interview + Document Verification के आधार पर होगा, इसमें कोई लिखित परीक्षा (CBT) नहीं होगी और फाइनल मेरिट इंटरव्यू के प्रदर्शन के अनुसार बनेगी।

Q5. Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026 में सैलरी कितनी मिलेगी?
उत्तर: चयनित उम्मीदवारों को ₹25,000/- प्रति माह फिक्स कॉन्ट्रैक्ट सैलरी दी जाएगी, जो पूरी तरह consolidated है और शुरुआत में नियुक्ति 1 वर्ष के लिए होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।

Related post below



For more job updates, please join our WhatsApp and Telegram channels. We update new jobs daily. Also, please share this post with your relatives and friends to help them try for this job. Sharing is caring.

Related Job Posts

BK SINGH

Bk Singh एक समर्पित ब्लॉगर हैं, जो नौकरियों, शिक्षा, स्कॉलरशिप और सरकारी योजनाओं से जुड़ी ताज़ा और भरोसेमंद जानकारी अपने पाठकों तक पहुंचाने के लिए बेहद उत्सुक हैं। उनका मकसद यह है कि हर युवा और विद्यार्थी सही जानकारी हासिल कर सके, ताकि वे अपने लक्ष्यों को पूरा कर सकें और अपने जीवन को और बेहतर बना सकें Bk Singh हमेशा कोशिश करते हैं कि उनके लेख पढ़कर आपके सपनों की राह आसान हो जाए और आप सही निर्णय ले सकें। उनका मानना है कि सच्ची जानकारी ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

2 responses to “Punjab Yoga Trainer Recruitment 2026: पंजाबी युवाओं के लिए 1000 पदों पर भर्ती, ₹25,000 प्रति माह सैलरी”

Leave a Comment

bkupdate.in

Stay informed about the latest government job updates with our Sarkari Job Update website. We provide timely and accurate information on upcoming government job vacancies, application deadlines, exam schedules, and more.

Follow Us

Subscribe For New Job Updates

Privacy Policy | Terms & Conditions | Contact Us| About Us | Disclaimer