
UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025: UP Subordinate Service Selection Commission (UPSSSC) ने 16 दिसंबर 2025 को यूपी लेखपाल भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें कुल 7994 राजस्व लेखपाल पदों पर भर्ती निकाली गई है।
UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 28 जनवरी 2026 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12th पास मांगी गई है, साथ ही मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे। UP Lekhpal Bharti 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
इस आर्टिकल में UPSSSC Lekhpal Bharti 2025 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आयु सीमा और कुल पदों का पूरा विवरण सरल भाषा में दिया गया है, जिसे ध्यान से पढ़कर आप आराम से अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
Check also:-
UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025 |
| पद का नाम | Lekhpal (राजस्व लेखपाल) |
| विभाग का नाम | Uttar Pradesh Subordinate Services Selection Commission (UPSSSC) |
| शैक्षणिक योग्यता | 12th Class पास तथा UPSSSC PET 2025 क्वालीफाइड उम्मीदवार |
| कुल पदों की संख्या | 7,994 राजस्व लेखपाल पद |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 29 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन शुरू |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |
| अधिकरिक वेबसाइट | https://upsssc.gov.in/ |
UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 Post Details
| श्रेणी | रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
| General (UR) | 4,165 पद |
| Economically Weaker Section (EWS) | 792 पद |
| Other Backward Classes (OBC) | 1,441 पद |
| Scheduled Caste (SC) | 1,446 पद |
| Scheduled Tribe (ST) | 150 पद |
| कुल पद | 7,994 पद |
UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 Date
| इवेंट | तिथि |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 16 दिसंबर 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 29 दिसंबर 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जनवरी 2026 |
UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 Education Qualification
शैक्षणिक योग्यता (Essential Qualification)
- उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट / 12वीं (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या उसके समकक्ष परीक्षा पास होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी ने UPSSSC द्वारा आयोजित Preliminary Eligibility Test (PET 2025) में भाग लिया हो और निर्धारित मानकों के अनुसार क्वालिफाई होना आवश्यक है।
अधिमानी योग्यता (Preferential Qualification)
- जिन अभ्यर्थियों ने प्रादेशिक सेना (Territorial Army) में कम से कम 2 वर्ष तक सेवा की है, उन्हें समान अंकों की स्थिति में वरीयता दी जाएगी।
- जिन उम्मीदवारों के पास National Cadet Corps (NCC) का ‘B’ सर्टिफिकेट है, उन्हें भी चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 Application Fee
| श्रेणी | आवेदन शुल्क (₹) | ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क (₹) | कुल देय शुल्क (₹) |
|---|---|---|---|
| सामान्य वर्ग (UR / General) | ₹0.00 | ₹25.00 | ₹25.00 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | ₹0.00 | ₹25.00 | ₹25.00 |
| अनुसूचित जाति (SC) | ₹0.00 | ₹25.00 | ₹25.00 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | ₹0.00 | ₹25.00 | ₹25.00 |
UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 Age Limit
- न्यूनतम आयु: उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु: सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आयु गणना की तिथि: आयु की गणना भर्ती वर्ष की 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी।
- आयु में छूट: SC, ST तथा अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 Selection Process
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:
- सबसे पहले UPSSSC PET 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को UP Lekhpal लिखित परीक्षा (Written Examination) में शामिल होना होगा।
- लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्रों की दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
- अंतिम चरण में चयनित उम्मीदवारों का चिकित्सीय परीक्षण (Medical Examination) किया जाएगा, जिसमें मेडिकल फिट पाए जाने पर ही अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 Step by Step Application Process
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं और UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025 वाले सेक्शन या विज्ञापन पर क्लिक करें।
- भर्ती से जुड़ी जानकारी जैसे योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क आदि ध्यान से पढ़ लें।
- “Apply Online / Online Application” या संबंधित लिंक पर क्लिक करें और PET Registration Number या मोबाइल OTP के माध्यम से लॉगिन/रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य मांगी गई डिटेल्स सही‑सही भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक शैक्षणिक/अन्य प्रमाण पत्र निर्धारित साइज और फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार निर्धारित ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क ₹25 का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या अन्य उपलब्ध ऑनलाइन माध्यम से करें।
- सभी जानकारी दोबारा ध्यान से चेक करने के बाद अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट करें और सफलता पूर्वक सबमिशन के बाद आवेदन फॉर्म तथा फीस रसीद का प्रिंट या PDF सेव कर लें।
महत्वपूर्ण लिंक
| UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 | Apply Now |
| Official Notification | Download |
| Official Website | Visit Here |
| Latest Job | Click Here |
| Join Now | |
| Telegram | Join Now |
निष्कर्ष :-
हमने इस आर्टिकल में UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है इसमें आपको समझने में कोई दिक्कत नहीं होगी उम्मीद करता हूँ यह जानकारी जरुर पसंद आई होगी और इसे अपने दोस्तों परिवार सोशल मिडिया पर जरुर शेयर करें ताकि इन सभी भर्ती का लाभ सभी लोग उठा सकें और इसके बारे में जान सके अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें हमारी टीम आपके सवालों का जवाब जल्द से जल्द देने का कोशिश करेगी लेख को अंत तक पढने के लिए धन्यवाद
FAQs:-
Q1. UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 में कुल कितने पद निकाले गए हैं?
उत्तर: UPSSSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राजस्व लेखपाल के कुल 7,994 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Q2. UPSSSC Lekhpal Online Form 2025 कब से कब तक भरे जाएंगे?
उत्तर: UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 28 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Q3. UPSSSC Lekhpal Vacancy 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर: इस भर्ती में सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹0 रखा गया है, जबकि केवल ₹25 का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क जमा करना होगा, जिसे ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया जा सकता है।
Q4. UPSSSC Lekhpal Bharti 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उत्तर: उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट / 12वीं (10+2) पास होना चाहिए और साथ ही UPSSSC PET 2025 क्वालीफाइड होना अनिवार्य है।







Leave a Comment