
Territorial Army Recruitment 2025:अगर आपने 10वीं या 12वीं पास कर ली है और Territorial Army में Soldier (General Duty), Soldier (Clerk), Soldier Tradesmen (excluding House Keeper & Mess Keeper) या Soldier Tradesmen (House Keeper & Mess Keeper) बनकर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है! Territorial Army Rally Recruitment 2025 का नया notification जारी हो गया है सारी जरूरी जानकारी आपको यहीं मिलेगी।
इस भर्ती के तहत कुल 1,529 पदों पर अवसर खुले हैं, जिसमें हर eligible candidate 15 नवंबर 2025 से लेकर 14 दिसंबर 2025 तक आसानी से आवेदन कर सकता है। Territorial Army में जाने का ये एक सुनहरा मौका है, जिसमें selection, age limit, qualification, और salary की डिटेल्स सभी आपको हमारे इस आर्टिकल में स्टेप-बाय-स्टेप समझाए जाएंगे।
Check also:-
Territorial Army Recruitment 2025 Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| आर्मी का नाम | Territorial Army |
| लेख का नाम | Territorial Army Recruitment 2025 |
| पोस्ट का नाम | Soldier |
| कुल पद | 1,529 रिक्तियां |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 15 नवम्बर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 14 दिसम्बर 2025 |
| आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
| अधिकारिक वेबसाइट | https://territorialarmy.in/ |
Territorial Army Recruitment 2025 के लिए विभिन्न यूनिटों में पदों की संख्या
| यूनिट का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों के लिए | |
| 107 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) 11 गोरखा राइफल्स | 102 |
| 113 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) राजपूत | 129 |
| 119 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) असम | 94 |
| 121 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) गढ़वाल राइफल्स | 134 |
| पुरुष व महिला दोनों के लिए | |
| 164 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) (होम & हार्थ) नागा | 437 |
| 165 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) (होम & हार्थ) असम | 360 |
| 166 इन्फैंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) (होम & हार्थ) असम | 273 |
| कुल उपलब्ध पद | 1,529 |
Territorial Army Recruitment 2025 आयु सीमा
| पद का नाम | न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु |
|---|---|---|
| सभी पद | 18 वर्ष | 42 वर्ष |
Territorial Army Recruitment 2025 आवेदन शुल्क
| आवेदनकर्ता की कैटेगरी | एप्लीकेशन फीस |
|---|---|
| सभी कैटेगरी | NIL (कोई फीस नहीं) |
Territorial Army Recruitment 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता
| पद का नाम | अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| Soldier (General Duty) | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/मैट्रिक पास, कम से कम 45% कुल अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक होना जरूरी |
| Soldier (Clerk) | मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं/इंटर पास, कम से कम 60% कुल अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 50% अंक। साथ ही 12वीं में English व Math’s/Accounts/Book Keeping में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य |
| Soldier Tradesmen (All tradesmen except House Keeper & Mess Keeper) | मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक के साथ मैट्रिक/10वीं पास |
| Soldier Tradesmen (House Keeper & Mess Keeper) | मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक के साथ 8वीं पास |
Territorial Army Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया
- ट्रेड टेस्ट:
अगर आपने किसी खास ट्रेड के लिए अप्लाई किया है, तो उस काम में आपकी असलियत में कितनी पकड़ है, ये चेक किया जाता है। यानी जो काम आपने चुना, उसी से जुड़ी बेसिक चीजें पूछी जाएंगी या करवाई जाएंगी। - डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV):
यह स्टेज वैसे ही है जैसे स्कूल में एडमिशन के टाइम डॉक्यूमेंट्स जमा करते हैं। आपकी सभी डिग्री, पहचान और उम्र के कागज ध्यान से देखे जाएंगे ताकि कोई गड़बड़ी न हो। - फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT):
यहां आपकी ताकत और सेहत परखा जाता है-जैसे दौड़ लगाना, पुशअप्स, लंबी कूद वगैरह। ये इसलिए होता है ताकि आर्मी में सिर्फ तंदुरुस्त लोग जाएं। - लिखित परीक्षा:
यह टेस्ट आपके सामान्य ज्ञान, मैथ्स, इंग्लिश वगैरह को समझने के लिए होता है। इसमें पास होना जरूरी है ताकि आप और आगे जा सकें। - मेडिकल टेस्ट:
आखिरी में डॉक्टर्स आपकी सेहत पूरी तरह से चेक करते हैं कहीं कोई बीमारी या दिक्कत न हो, सब कुछ फिट हो। इसी वजह से मेडिकल राउंड सबसे ज्यादा ध्यान से लिया जाता है। - फाइनल मेरिट लिस्ट:
जो भी कैंडिडेट ऊपर के सभी राउंड में पास होता है, उसकी परफॉर्मेंस के आधार पर फाइनल लिस्ट जारी होती है और उसमें नाम आने पर आप Territorial Army के लिए चुन लिए जाएंगे।
Territorial Army Recruitment 2025 जरुरी दस्तावेज
- जन्म प्रमाण पत्र:
या तो नगर निगम/पंचायत द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र, या फिर 10वीं बोर्ड का प्रमाणपत्र जिसमें जन्मतिथि साफ-साफ लिखा हो। - शैक्षणिक प्रमाण पत्र:
मैट्रिक, इंटर या अन्य सभी डिग्री की मार्कशीट व सर्टिफिकेट जो मान्यता प्राप्त बोर्ड या यूनिवर्सिटी से होना चाहिए। अगर किसी ने ओपन स्कूल से 10वीं की है तो उसका स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट भी चाहिए, जो संबंधित शिक्षा अधिकारी से सत्यापित हो। 8वीं पास वाले उम्मीदवारों को मार्कशीट व ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) से सत्यापित होना चाहिए। - डोमिसाइल/निवास प्रमाण पत्र:
यह स्थानीय प्रशासन (तहसीलदार/DM) द्वारा जारी होना चाहिए और उसमें आपकी फोटो होनी चाहिए। - जाति/समुदाय प्रमाण पत्र:
तहसीलदार, SDM या DM द्वारा इश्यू किया गया, जिसमें कैंडिडेट की फोटो भी हो। - धर्म प्रमाण पत्र:
अगर आपने जाति प्रमाणपत्र में धर्म का उल्लेख नहीं किया है, तो SDM/तहसीलदार से जारी धर्म प्रमाणपत्र जरूर लाएं। - चरित्र प्रमाण पत्र:
पिछले 6 महीनों के अंदर जारी, गांव के सरपंच, नगर निगम, SHO या स्कूल/कॉलेज प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित। - वैवाहिक स्थिति प्रमाण पत्र:
शादीशुदा या अविवाहित दोनों में से जो भी हो, उसका प्रमाणपत्र गांव के सरपंच या नगर निगम से पिछले 6 महीनों के भीतर का। - रिश्ता प्रमाण पत्र:
यह संबंधित रिकॉर्ड ऑफिस द्वारा जारी व गहन सत्यापित होना चाहिए।
Territorial Army Recruitment 2025 फिजिकल की जानकारी
पुरुष के लिए:-
- ऊँचाई (Height):
सामान्य उम्मीदवार के लिए कम से कम 160 सेंटीमीटर जरूरी है।
अगर आप पूर्वी हिमालयी क्षेत्र (जैसे- सिक्किम, अरुणाचल, असम, मिजोरम, नागालैंड वगैरह), या गोरखा, गढ़वाली, लद्दाखी हैं, तो आपकी न्यूनतम ऊँचाई 157 सेंटीमीटर भी चलेगी। - छाती (Chest):
कैंडिडेट की छाती बिना फुलाए 77 सेंटीमीटर और फुलाकर 82 सेंटीमीटर या उससे ज्यादा होनी चाहिए। - वज़न (Weight):
आपका वजन आपकी ऊँचाई और उम्र के हिसाब से Army के मेडिकल स्टैंडर्ड में फिट बैठना चाहिए किसी का बहुत ज्यादा या बहुत कम न हो।
महिलाओं के लिए:-
- ऊँचाई:
हर सामान्य महिला उम्मीदवार की न्यूनतम ऊँचाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
अगर आपका घर सिक्किम, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय या गोरखा रेज़न में आता है, तो आपको 152 सेंटीमीटर पर भी छूट मिलेगी। - चेस्ट (छाती):
महिला उम्मीदवारों के लिए कम-से-कम 5 सेंटीमीटर का छाती विस्तार (Chest Expansion) जरूरी है। - वज़न:
वजन आपकी हाईट और उम्र के हिसाब से आर्मी के मेडिकल स्टैंडर्ड में फिट होना चाहिए। यानी, बहुत कम या बहुत ज्यादा वजन नहीं होना चाहिए बिल्कुल बैलेंस्ड।
Territorial Army Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप टेरिटोरियल आर्मी रैली वैकेंसी 2025 में भाग लेना चाहते हैं, तो आवेदन की पूरी प्रक्रिया नीचे आसान शब्दों में बताई गई है:
- सबसे पहले चयनित भर्ती स्थल पर निर्धारित तिथि को समय से पहुंचे।
- वहां पहुँचते ही संबंधित अधिकारी से मिलकर अपना पंजीकरण करवाएं।
- आपसे मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, निवास प्रमाणपत्र आदि, अधिकारियों को दिखाने होंगे।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद आपको फिजिकल, लिखित और मेडिकल जैसी भर्ती के अन्य चरणों को पूरा करना होगा।
हर स्टेप को ध्यानपूर्वक फॉलो करने से आप इस भर्ती प्रक्रिया को सरलता से पूरा कर सकते हैं और टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने का मौका पा सकते हैं।
| हमारी वेबसाइट पर प्रकाशित सभी जानकारी पूरी तरह सत्य और सटीक है, यह हमारी खुद की रिसर्च पर आधारित होती है। हम किसी भी प्रकार की भ्रामक, कॉपी या नक़ल की गई सामग्री को साझा नहीं करते हैं। हमारा लक्ष्य हमेशा अपने पाठकों तक भरोसेमंद और अपडेटेड जानकारी पहुँचाना है। हम Google की सभी नीतियों और कंटेंट गाइडलाइन्स का पूरी तरह पालन करते हैं, और समय-समय पर वेबसाइट पर मौजूद सामग्री को नए नियमों व अपडेट्स के आधार पर अप-टू-डेट करते रहते हैं। यदि आपको किसी भी लेख में कोई गलती या सुधार की आवश्यकता लगे, तो बेझिझक हमें सूचित करें। |
महत्वपूर्ण लिंक
| Official Notification | Download |
| Official Website | Visit Here |
| Latest Job | Click Here |
| Join Now | |
| Telegram | Join Now |
निष्कर्ष:-
हमने इस आर्टिकल में Territorial Army Recruitment 2025 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की है इसमें आपको समझने में कोई दिक्कत नहीं होगी उम्मीद करता हूँ यह जानकारी जरुर पसंद आई होगी और इसे अपने दोस्तों परिवार सोशल मिडिया पर जरुर शेयर करें ताकि इस भर्ती का लाभ सभी लोग उठा सकें और इसके बारे में जान सके अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें हमारी टीम आपके सवालों का जवाब जल्द से जल्द देने का कोशिश करेगी लेख को अंत तक पढने के लिए धन्यवाद
FAQs:-
Q1. Territorial Army Recruitment 2025 में कुल कितने पदों पर वैकेंसी जारी हुई है?
उत्तर: इस बार Territorial Army Recruitment में कुल 1,529 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है।
Q2. ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत और अंतिम तारीख क्या है?
उत्तर: ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर 2025 से शुरू होंगे और 14 दिसंबर 2025 तक किए जा सकते हैं।







Leave a Comment