
Bihar WCDC Vacancy 2025 अगर आप बिहार राज्य में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है! समाज कल्याण विभाग, बिहार के महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) ने 15 जिलों में कुल 165 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2025 से 27 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यदि आप इस भर्ती का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यहां आपको मिलेगा आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, जरूरी दस्तावेज, आवेदन शुल्क और सभी जरूरी जानकारियाँ, जिससे आप आसानी से Bihar WCDC 2025 में आवेदन कर पायेंगे
Check also:-
Chanakya National Law University Assistant Professor Recruitment 2025 जल्दी आवेदन करें!
Bihar WCDC Vacancy 2025 Overall
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का नाम | Bihar WCDC Vacancy 2025 |
| भर्ती का प्रकार | Latest Government Job |
| पद का नाम | विभिन्न पद |
| कुल पद | 165 |
| आवेदन शुरू तिथि | 06 अक्टूबर 2025 |
| अंतिम तिथि | 27 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन शुल्क | ₹0/- (सभी के लिए नि:शुल्क) |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन / ऑफलाइन दोनों |
| आधिकारिक वेबसाइट | wcdc.bihar.gov.in |
Bihar WCDC Vacancy 2025 पात्रता मापदंड
क्या आप Bihar WCDC Recruitment 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं? तो सबसे पहले जान लें कि आपको इसके लिए कौन-कौन सी योग्यताएं पूरी करनी होंगी। यहां हमने सभी जरूरी पात्रता शर्तों की पूरी जानकारी दी है:
आयु संबंधी योग्यता
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए
अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार निर्धारित है
मुख्य योग्यता शर्तें:
भारतीय नागरिकता आवश्यक
बिहार राज्य का निवासी होना जरूरी
शैक्षणिक योग्यता – पद के अनुसार अलग-अलग
आयु सीमा – श्रेणी के अनुसार छूट उपलब्ध
नोट: सभी उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी पूर्ण पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए, ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Bihar WCDC Vacancy 2025 आयु सीमा
| श्रेणी | अधिकतम आयु सीमा |
|---|---|
| अनारक्षित वर्ग (पुरुष) | 37 वर्ष |
| अनारक्षित वर्ग (महिला) | 40 वर्ष |
| पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) | 40 वर्ष |
| अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति | 42 वर्ष |
Bihar WCDC Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता
| पद का नाम | आवश्यक शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| बहुउद्देशीय कर्मी/रसोईया | 10वीं पास या समकक्ष प्रमाणपत्र |
| सुरक्षा कर्मी/रात्रि प्रहरी | 10वीं पास या समकक्ष प्रमाणपत्र |
| कार्यालय सहायक | स्नातक + कंप्यूटर/IT डिप्लोमा आवश्यक |
| केस वर्कर | स्नातक (कानून/समाज कार्य/समाजशास्त्र/मनोविज्ञान/विज्ञान) |
| केंद्र प्रशासक | परास्नातक (कानून/समाज कार्य/समाजशास्त्र/मनोविज्ञान/विज्ञान) |
| पारा लीगल पर्सनल/लॉयर | LLB पास (कानूनी डिग्री आवश्यक) |
| पारा मेडिकल पर्सनल | पैरामेडिकल में प्रोफेशनल डिग्री/डिप्लोमा |
| मनो-सामाजिक परामर्शी | स्नातक (मनोविज्ञान/न्यूरो साइंस) |
महत्वपूर्ण नोट:–
सभी डिग्री मान्यता प्राप्त संस्थान से होनी चाहिए
कंप्यूटर ज्ञान कार्यालय सहायक पद के लिए अनिवार्य
संबंधित क्षेत्र में अनुभव को प्राथमिकता दी जा सकती है
Bihar WCDC Vacancy 2025 के लिए जरुरी दस्तावेज
अगर आप बिहार महिला एवं बाल विकास निगम भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास ये सभी जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए:
- आधार कार्ड (पहचान के लिए)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि आप पर लागू हो)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित वर्ग से आते हैं)
- सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन आदि)
- आपका हस्ताक्षर
- एक सक्रिय ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (लेटेस्ट)
- मोबाइल नंबर
Bihar WCDC Vacancy 2025 पोस्ट विवरण
| पद का नाम | कुल पदों की संख्या |
|---|---|
| केंद्र प्रशासक | 15 |
| केस वर्कर | 30 |
| पारा लीगल पर्सनल / लॉयर | 15 |
| पारा मेडिकल पर्सनल | 15 |
| मनो-सामाजिक परामर्शी | 15 |
| कंप्यूटर ज्ञानयुक्त कार्यालय सहायक | 15 |
| बहुउद्देशीय कर्मी / रसोईया | 45 |
| सुरक्षा कर्मी/ रात्रि प्रहरी | 45 |
| कुल पद | 165 |
Bihar WCDC Vacancy 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले Bihar WCDC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

- वेबसाइट के होमपेज पर “Careers” सेक्शन को खोलें।
- वहाँ आपको “Advertisement No. 7/ (2025-26) under Women & Child Development Corporation” के सामने “Apply Online” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

- अब “Apply” बटन पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए “Click here to register” पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, अपनी सभी जरूरी जानकारी भरें और “Register” पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद आपके मोबाइल/ईमेल पर लॉगिन डिटेल्स मिल जाएंगी।
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म भरें और सभी अनिवार्य जानकारी दर्ज करें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाणपत्र आदि को साफ-साफ स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन को एक बार चेक कर लें और “Submit” पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें।
- अब उस आवेदन फॉर्म की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी नीचे दिए पते पर 10 दिनों के भीतर भेज दें:
पता:
महिला एवं बाल विकास निगम,
खाद्य भवन रोड,
2, दरोगा प्रसाद राय पथ,
वीरचंद पटेल रोड एरिया,
आर. ब्लॉक, रोड नंबर-2
पटना, बिहार – 800001
महत्वपूर्ण लिंक
| Bihar WCDC Vacancy 2025 | Online Apply |
| Official Notification | Download Now |
| Official Website | Visit Now |
| Join Now |
निष्कर्ष:-
इस लेख के माध्यम से हमने आपको Bihar WCDC vacancy 2025 की पूरी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, जरूरी दस्तावेज़ और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। अब आप आसानी से सही तरीके से इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई है, तो कृपया इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि ज्यादा लोग इस भर्ती का लाभ उठा सकें। यदि आपके पास कोई सवाल या सुझाव है, तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं हम जल्द से जल्द जवाब देने का कोशिश करेंगे
FAQs:- Bihar WCDC vacancy 2025
1. Bihar WCDC Recruitment 2025 में आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है?
बिहार WCDC भर्ती 2025 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर 2025 है।
2. Bihar WCDC Recruitment 2025 में आवेदन कैसे करें?
आप Bihar WCDC की आधिकारिक वेबसाइट (wcdc.bihar.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
3. Bihar WCDC Recruitment 2025 में कितने पदों पर भर्ती होगी?
इस भर्ती में कुल 165 पदों पर नियुक्ति होगी जिसमें केंद्र प्रशासक, केस वर्कर, पारा लीगल, सुरक्षा कर्मी आदि विभिन्न पोस्ट शामिल हैं।
4. Bihar WCDC Recruitment 2025 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है – यानी आवेदन पूर्णतः निःशुल्क है।







Leave a Comment