
Bihar Computer Teacher Recruitment 2025:अगर आप बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर टीचर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही TRE 4.0 भर्ती प्रक्रिया के तहत कंप्यूटर शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है।
इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी मिलेगी योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों के बारे में। अगर आप सफल करियर चाहते हैं, तो सभी डिटेल्स ध्यान से पढ़ें और अपनी तैयारी अभी से शुरू करें!
Check also:-
Bihar Computer Teacher Recruitment 2025 overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती संगठन | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| परीक्षा का नाम | TRE 4.0 Computer Teacher Recruitment 2025 |
| पद | कंप्यूटर शिक्षक (मध्य/हाई स्कूल) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | bpsc.bih.nic.in |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + दस्तावेज सत्यापन |
| जॉब लोकेशन | बिहार के सरकारी स्कूल |
Bihar Computer Teacher Recruitment 2025 Important Dates
| इवेंट | महत्वपूर्ण निर्धारित तिथि |
|---|---|
| आधिकारिक नोटिफिकेशन | जल्द जारी होगा |
| ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | नोटिफिकेशन के तुरंत बाद |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | अपडेट जल्द उपलब्ध होगा |
| लिखित परीक्षा तिथि | नोटिफिकेशन के बाद घोषित की जाएगी |
| एडमिट कार्ड रिलीज डेट | परीक्षा से कुछ दिन पहले |
Bihar Computer Teacher Recruitment 2025 Application Fee
| वर्ग | आवेदन शुल्क (संभावित) | फीस भुगतान कैसे करें |
|---|---|---|
| सामान्य, OBC, EWS, अन्य राज्य उम्मीदवार | ₹600/- | ऑनलाइन |
| SC, ST, महिला, PH (केवल बिहार डोमिसाइल) | ₹150/- | ऑनलाइन |
नोट:
- यह शुल्क संरचना BPSC TRE 3 के आधार पर अनुमानित है।
- TRE 4.0 की आधिकारिक सूचना आने पर फीस व नियमों में बदलाव संभव हैं ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।
Bihar Computer Teacher Recruitment 2025 Post Details
| पद (Post Name) | संभावित कुल पद | स्कूल स्तर (Teaching Level) |
|---|---|---|
| कंप्यूटर शिक्षक | जल्द नोटिफिकेशन में जारी | मध्य विद्यालय (Class 6–8) |
| वरिष्ठ कंप्यूटर शिक्षक | जल्द नोटिफिकेशन में जारी | माध्यमिक व उच्च माध्यमिक (Class 9–12) |
क्या कंप्यूटर शिक्षक बनने के लिए B.Ed. जरूरी है? (Is B.Ed. Compulsory for Bihar Computer Teacher?)
अभी तक B.Ed डिग्री अनिवार्य नहीं है उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बिहार कंप्यूटर शिक्षक भर्ती में B.Ed. की आवश्यकता नहीं मानी गई है।
फिर भी, अंतिम फैसला अधिकारिक नोटिफिकेशन पर निर्भर करेगा।जैसे ही ऑफिशियल नोटिस जारी हो, उसमें बताए गए नियमों और योग्यता को ही फाइनल मानें व उसी अनुसार आवेदन करें।
Bihar Computer Teacher Recruitment 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज
अगर आप बिहार कंप्यूटर शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे हैं तो इन जरूरी डाक्यूमेंट्स को पहले से तैयार रखें:
- मैट्रिक (10वीं) सर्टिफिकेट
- इंटरमीडिएट (12वीं) की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- स्नातक डिग्री व मार्कशीट
- पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (अगर लागू हो)
- शिक्षक प्रशिक्षण सम्बंधित प्रमाणपत्र (B.Ed./D.El.Ed./B.El.Ed.)
- TET पास सर्टिफिकेट व मार्कशीट
- जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC/BC/EBC/EWS के लिए)
- EWS प्रमाणपत्र
- नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट (BC/EBC के लिए आवश्यक है)।
- दिव्यांगता प्रमाणपत्र
- आधार कार्ड
- हालिया पासपोर्ट साइज फोटो व सिग्नेचर
- अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
Bihar Computer Teacher Recruitment 2025 आयु सीमा
अगर आप बिहार में कंप्यूटर शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी है कि आपकी उम्र भर्ती के नियमों के अनुसार हो:
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष – आवेदन करने के लिए आपकी उम्र कम-से-कम 18 साल होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु (पुरुष): 37 वर्ष – सामान्य वर्ग या पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 37 साल है।
- अधिकतम आयु (महिला): 40 वर्ष – महिला अभ्यर्थियों को आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाती है एवं अधिकतम उम्र 40 साल रखी गई है।
- आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/BC/EBC/EWS) के लिए आयु में छूट: सरकार के नियमों के अनुसार, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
Bihar Computer Teacher Recruitment के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप बिहार में कंप्यूटर शिक्षक बनना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें: सबसे पहले Bihar Public Service Commission (BPSC) की वेबसाइट [bpsc.bih.nic.in] को अपने ब्राउज़र में खोलें।
- अप्लाई लिंक ढूंढ़ें: वेबसाईट पर जाकर “TRE 4.0 Computer Teacher” के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें: आवेदन लिंक खुलने पर Registration फॉर्म में अपनी बेसिक जानकारी भरें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर आपको Login ID और Password मिलेगा।
- फॉर्म भरें: Login करके सभी जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (जैसे Marksheet, फोटो, सिग्नेचर आदि)।
- फीस भुगतान करें: आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान टीक करें। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सबमिट और प्रिंट आउट: सारे स्टेप्स पूरे होने पर फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
Bihar Computer Teacher Recruitment 2025 की चयन प्रक्रिया
अगर आप बिहार कंप्यूटर शिक्षक पद के लिए आवेदन कर रहे हैं तो जान लें कि आपका चयन दो चरणों में होगा:
- लिखित परीक्षा (Written Exam):
- इस परीक्षा में आपके कंप्यूटर संबंधी ज्ञान, शैक्षणिक योग्यता और सामान्य अध्ययन से सवाल पूछे जाएंगे।
- परीक्षा में सफल होने के लिए आपको बोर्ड द्वारा निर्धारित कटऑफ मार्क्स प्राप्त करने होंगे।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification):
- लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की अच्छे से जांच की जाएगी।
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आयु आदि सभी डाक्यूमेंट्स सत्यापित किए जाएंगे।
महत्वपूर्ण लिंक
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| BPSC TRE 4.0 Notification 2025 | यहाँ क्लिक करें |
| BPSC कंप्यूटर टीचर भर्ती आवेदन वेबसाइट | bpsc.bih.nic.in |
| Bihar STET 2025 | विवरण देखें |
| Telegram | Join Now |
| Join Now |
निष्कर्ष :-
अगर आप बिहार कंप्यूटर शिक्षक भर्ती 2025 (BPSC TRE 4.0 Computer Teacher Vacancy) का इंतजार कर रहे हैं तो अभी से अपनी शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा और सभी जरूरी दस्तावेज पूरे करके तैयार रखें। यह भर्ती बिहार सरकार की डिजिटल शिक्षा को नई दिशा देने वाली पहल है, जिससे राज्य के स्कूलों में टेक्नोलॉजी की जागरूकता बढ़ेगी।जैसे ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होता है, आपको इसके आवेदन, चयन प्रक्रिया और सभी डिटेल्स की पूरी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट एवं हमारे प्लेटफॉर्म पर तुरंत मिल जाएगी।
FAQs:-Bihar Computer Teacher Recruitment 2025
Q.1 बिहार में कंप्यूटर शिक्षक बनने के लिए कौन सी डिग्री जरूरी है?
उत्तर: B.E/B.Tech in CS/IT, BCA+PG, या DOEACC Level A/B/C जैसी मान्यता प्राप्त डिग्री/डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
Q.2 क्या कंप्यूटर शिक्षक बनने के लिए B.Ed जरूरी है?
उत्तर: अभी तक B.Ed अनिवार्य नहीं है, लेकिन अंतिम जानकारी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन आने पर ही पक्की होगी।
Q.3 BPSC TRE 4.0 कंप्यूटर शिक्षक भर्ती कब निकलेगी?
उत्तर: जून 2025 में नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।
Q.4 क्या अनुभव (Experience) जरूरी है Bihar Computer Teacher के लिए?
उत्तर: पहली बार पोस्ट पर भर्ती है तो अनुभव जरूरी नहीं है, लेकिन अनुभवी अभ्यर्थियों को चयन में वरीयता मिल सकती है यदि नोटिफिकेशन में ऐसा प्रावधान हो।
Q. 5आवेदन के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर: न्यूनतम आयु 18 वर्ष है और अधिकतम आयु (General पुरुष) 37 वर्ष तथा (महिला) 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को सरकार के नियम अनुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी।







Leave a Comment