
SBI Foundation Platinum Jubilee Scholarship 2025: का आवेदन शुरू हो चुका है! अगर आप स्कूल, कॉलेज, मेडिकल, IIT या IIM में पढ़ाई कर रहे हो और फाइनेंसियल प्रॉब्लम के कारण अपनी पढ़ाई में रुकावट आ रही है, तो State Bank of India की Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025-26 सिर्फ आपके लिए है। आवेदन प्रक्रिया 19 सितम्बर 2025 से शुरू हो चुकी है और आप 15 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस पोस्ट में आपको SBI Scholarship 2025 की पूरी जानकारी आसान हिंदी में मिलेगी चाहे वह आवेदन प्रक्रिया हो, जरूरी डॉक्यूमेंट्स, योग्यता या महत्वपूर्ण तिथियाँ। अगर आप इस स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहते हैं और पढ़ाई को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। यहाँ आपको हर लेवल के छात्रों के लिए आवश्यक eligibility और direct apply लिंक मिलेंगे जिससे आपका आवेदन आसान हो जाए।

SBI Scholarship 2025: Platinum Jubilee Asha Scholarship Overview
| पैरामीटर | विवरण |
|---|---|
| स्कॉलरशिप का नाम | Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025-26 |
| बैंक का नाम | State Bank of India (SBI) |
| आर्टिकल नाम | SBI Scholarship 2025 |
| कौन कर सकते हैं आवेदन? | कक्षा 9-12 के स्कूल स्टूडेंट्स, स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), मेडिकल, IIT, IIM और विदेश में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स |
| स्कॉलरशिप राशि | अधिकतम ₹20,00,000 (पढ़ाई के स्तर के अनुसार) |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 19 सितम्बर 2025 |
| आवेदन की अन्तिम तिथि | 15 नवम्बर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | sbiashascholarship.co.in |
Check also:-
SBI Scholarship 2025 Important Dates
| कार्यक्रम का नाम | महत्वपूर्ण तिथि |
|---|---|
| आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी | 19 सितम्बर 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 19 सितम्बर 2025 |
| आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख | 15 नवम्बर 2025 |
SBI Asha Scholarship 2025: सभी पढ़ाई स्तर के लिए स्कॉलरशिप राशि का विवरण
| पढ़ाई का स्तर | प्रति वर्ष मिलने वाली राशि |
|---|---|
| स्कूल (कक्षा 9–12) | अधिकतम ₹15,000 |
| स्नातक (UG – NIRF/NAAC/A) | अधिकतम ₹75,000 |
| स्नातकोत्तर (PG) | अधिकतम ₹2,50,000 |
| मेडिकल स्टूडेंट्स | अधिकतम ₹4,50,000 |
| IIT स्टूडेंट्स | अधिकतम ₹2,00,000 |
| IIM स्टूडेंट्स | अधिकतम ₹5,00,000 |
| ओवरसीज स्टडीज | अधिकतम ₹20,00,000 |
SBI Asha Scholarship Eligibility Criteria 2025
| शिक्षा स्तर | योग्यता |
|---|---|
| स्कूल (कक्षा 9–12) | – भारतीय नागरिक – कक्षा 9 से 12 में पढ़ाई – पिछले साल ≥ 75% अंक – पारिवारिक आय ≤ ₹3 लाख/वर्ष |
| स्नातक (UG – टॉप 300 NIRF/NAAC ‘A’) | – भारतीय नागरिक – टॉप 300 NIRF/NAAC ‘A’ कॉलेज में UG – पिछले साल ≥ 7 CGPA/75% अंक – आय ≤ ₹6 लाख/वर्ष |
| स्नातकोत्तर (PG) | – भारतीय नागरिक – टॉप 300 NIRF कॉलेज में PG – पिछले साल ≥ 7 CGPA/75% अंक – आय ≤ ₹6 लाख/वर्ष |
| मेडिकल स्टूडेंट्स | – भारतीय नागरिक – टॉप 300 NIRF कॉलेज में मेडिकल – पिछले साल ≥ 7 CGPA/75% अंक – आय ≤ ₹6 लाख/वर्ष |
| IIT स्टूडेंट्स | – भारतीय नागरिक – IIT में UG – पिछले साल ≥ 7 CGPA/75% अंक – आय ≤ ₹6 लाख/वर्ष |
| IIM स्टूडेंट्स | – भारतीय नागरिक – IIM में MBA/PGDM – पिछले साल ≥ 7 CGPA/75% अंक – आय ≤ ₹6 लाख/वर्ष |
| ओवरसीज स्टडीज | – भारतीय नागरिक – SC/ST वर्ग से – टॉप 200 QS/THE वर्ल्ड रैंक यूनिवर्सिटी में PG/ऊंची पढ़ाई – पिछले साल ≥ 7 CGPA/75% अंक – आय ≤ ₹6 लाख/वर्ष |
SBI Scholarship 2025 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज़
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (Academic Records): पिछले वर्ष/सेमेस्टर की मार्कशीट — जैसे कक्षा 10, 12, स्नातक या स्नातकोत्तर।
- पहचान पत्र (Identity Proof): आधार कार्ड या कोई और वैध पहचान (जैसे वोटर ID, पैन कार्ड)।
- आर्थिक दस्तावेज़ (Financial Documents): आवेदक या अभिभावक के बैंक खाते की डिटेल्स, आय प्रमाण पत्र (Form 16A, सरकारी आय प्रमाण पत्र, वेतन स्लिप आदि)।
- पर्सनल डॉक्यूमेंट्स (Personal Documents): पासपोर्ट साइज फोटो, चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।
- अधिवेशन प्रमाण (Admission Proof): वर्तमान में जिस क्लास या कोर्स में पढ़ रहे हैं, उस संस्थान का एडमिशन लेटर, आईडी कार्ड, या बोनाफाइड सर्टिफिकेट।
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): SC/ST उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीट हेतु आवश्यक (यदि लागू हो)।
महत्वपूर्ण नोट:-
- SC/ST छात्रों को 10% अंकों की छूट मिलेगी
यानी योग्यता के लिए 67.5% अंक या 6.30 CGPA पर भी आवेदन कर सकते हैं। - सीटों का आरक्षण:
कुल सीटों में से 50% महिलाओं के लिए और 50% SC/ST वर्ग के लिए हैं (जिसमें 25% SC और 25% ST को मिलेगा)।
SBI Scholarship 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं:
सबसे पहले SBI फाउंडेशन या Buddy4Study Portal खोलें।

- Apply लिंक चुनें:
अपनी पढ़ाई के अनुसार स्कूल, UG, PG, Medical, IIT, IIM या Overseas Apply Now बटन पर क्लिक करें।

- रजिस्ट्रेशन करें:
अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो “Create an Account” पर जाएं, नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल भरें।
पॉलिसी को पढ़ें और ‘Sign Up’ करें, चाहें तो Google से भी रजिस्टर कर सकते हैं।

- Login करें:
रजिस्ट्रेशन के बाद मिली Login ID व पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। - एप्लिकेशन फॉर्म भरें:
सभी शैक्षणिक डिटेल, व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें। - डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें:
मार्कशीट, पहचान पत्र (आधार), आय प्रमाण पत्र, फोटो इत्यादि अच्छे से स्कैन करके अपलोड करें। - फॉर्म चेक करें व सबमिट करें:
एक बार पूरी जानकारी चेक कर लें और “Submit” पर क्लिक करें। - रसीद डाउनलोड करें:
आवेदन सबमिट करने के बाद उसकी रसीद डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट जरूर लें।
महत्वपूर्ण लिंक
| SBI Scholarship 2025 | Online Apply |
| Register | Click Here |
| Login | Click Here |
| Official Website | Visit Now |
| Join Now |
निष्कर्ष:-
इस लेख में आपने SBI Asha Scholarship 2025 के बारे में विस्तार से जाना पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, स्कॉलरशिप राशि और महत्वपूर्ण तिथियाँ। यह योजना उन स्कूल, कॉलेज, मेडिकल, IIT, IIM और ओवरसीज स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा अवसर है, जो आर्थिक कठिनाई के कारण शिक्षा में रुकावट झेल रहे हैं।
अगर आप योग्य हैं, तो जल्द ही आवेदन करें और अपने सपनों को नई ऊँचाई दें। सभी ज़रूरी जानकारी और लिंक ऊपर उपलब्ध हैं।
अगर यह जानकारी आपके लिए मददगार रही हो तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें, ताकि वे भी SBI Scholarship का लाभ उठा सकें। आपके सवाल, सुझाव और अनुभव आप नीचे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं हम हर कमेंट का जवाब देने की कोशिश करेंगे।
FAQs – SBI Asha Scholarship 2025
- कौन-सी क्लास या कोर्स के छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं?
कक्षा 9-12, स्नातक, स्नातकोत्तर, मेडिकल, IIT, IIM और विदेश में पढ़ाई करने वाले SC/ST स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं।
2.SBI Asha Scholarship 2025 की आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 है।
- SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship का आवेदन कैसे करें?
SBI फाउंडेशन की वेबसाइट www.sbifoundation.in पर लॉगिन कर के ऑनलाइन आवेदन जमा करें।
4.इस स्कॉलरशिप से अधिकतम कितनी राशि मिल सकती है?
विदेश में पढ़ाई करने वालों को अधिकतम ₹20,00,000 प्रति वर्ष तक छात्रवृत्ति दी जा सकती है।
- SBI Scholarship 2025 का रिजल्ट और चयन लिस्ट कब और कहाँ देखें?
चयन सूची और रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी होते हैं, नवीनतम जानकारी के लिए वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करें।







Leave a Comment